{"_id":"5b5a19ec4f1c1b4c748b7361","slug":"131532631532-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
बिजनौर (ब्यूरो)। अग्रवाल प्रशिक्षण और समाज सेवा संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही पांच अगस्त को रक्षाबंधन प्रतियोगिता, दस अगस्त को तीज क्वीन एवं झूला प्रतियोगिता, 11 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता और 25 अगस्त को मासिक अन्नपूर्णा भोजनशाला में भोजन कराने का निर्णय लिया गया। संरक्षक सविता अग्रवाल के अनुसार रेखा अग्रवाल को अध्यक्ष, ऊषा शर्मा, शिखा गुप्ता को उपाध्यक्ष, रेनू सिंघल को सचिव, निशा गर्ग को संयुक्त सचिव, नलिनी अग्रवाल को जनसंपर्क अधिकारी, नीना शर्मा को मीडिया प्रभारी, अजय अग्रवाल, रीता अग्रवाल सलाहकार, संध्या अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सविता अग्रवाल को संचालिका पद के लिए चुना गया।
आशा संगिनियों ने मांगा रुका हुआ मानदेय
बिजनौर (ब्यूरो)। चंदक पीएचसी के अधीन कार्यरत आशा संगिनियों ने मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सीएमओ को दिए प्रार्थनापत्र में आशा संगिनियों ने बताया कि एक तो शासन से उनको बहुत कम मानदेय दिया जाता है। इसके बावजूद समय पर उनका भुगतान नहीं किया जाता। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है। आशा संगिनी कुसुम, शकुंतला आदि ने शीघ्र ही मानदेय का भुगतान कराने की गुहार लगाई है।