{"_id":"5ac3c29e4f1c1bd9618b559d","slug":"131522778782-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में रोडवेज डिपो पर हुई गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में रोडवेज डिपो पर हुई गेट मीटिंग
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग में मांगों के समर्थन में पांच अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में भागेदारी का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को रोडवेज डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग हुई। राकेश शर्मा के संचालन में हुई गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों में सातवां वेतन आयोग लग चुका है, जबकि परिवहन विभाग में न तो सातवां वेतनमान मिला और न ही वेतन विसंगतियों को दूर किया गया। रोडवेजकर्मियों ने नियमितीकरण करने और वेतन बढ़ाने की मांग उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गेट मीटिंग में शाखा मंत्री नरेश राजपूत ने रोडवेजकर्मियों को पांच अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने मोंगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन में भागेदारी का आह्वान किया। प्रदीप चौधरी, सरवत अंसारी, सतीश कुमार, बाबूराम, लोकेंद्र पाल, देवराज सिंह, यशपाल सहित कई रोडवेज कर्मचारी शामिल रहे।