फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   काली मंदिर परिसर में मांस डाले जाने से श्रद्घालुओं में रोष

काली मंदिर परिसर में मांस डाले जाने से श्रद्घालुओं में रोष

Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
काली मंदिर परिसर में मांस डाले जाने से श्रद्घालुओं में रोष
जलालाबाद/किरतपुर। काली माता मंदिर पर बने थले पर खाल डाले जाने से हिंदू समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भड़क रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में काली माता मंदिर स्थित है। यहां बने थले पर रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी सतीश कुमार जब मंदिर पर पहुंचे, तो थले पर खाल पड़ा देखकर दंग रह गए। उन्होंने घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अवगत कराया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित श्रद्धालुओं को शांत कर आनन-फानन में खाल को कब्जे में लेते हुए हिंदू समुुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुजारी सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसमें बताया गया कि दो दिन पहले यासीन और अमीर हसन नाम के दो लोगों ने उनके घर पर आकर आरती बंद करने की धमकी दी थी। सतीश ने बताया कि धमकी से उसके परिजन भयभीत हैं। जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह, ग्राम प्रधान जमीला, प्रधान पति अमीर हसन, नरेशपाल, सतपाल, कपिल, राकेश, राजेंद्र, समरपाल, उमेश, महावीर, महेंद्र ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर व थले की सफाई कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सीओ ब्रजराज सिंह ने बताया कि घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हिंदू समुुदाय के लोगों द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है, तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed