फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ंबे इंतजार के बाद भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा

ंबे इंतजार के बाद भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा

Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ंबे इंतजार के बाद भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा
बिजनौर। आखिर लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिले की 12 नगर पालिका व पांच नगर पंचायत में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार पुराने व बाकी सब नए चेहरों पर दांव खेला है। टिकटों को लेकर कई जगह प्रत्याशियों का विरोध भी शुरू हो गया है। नगर पंचायत जलालाबाद में अभी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का सब इंतजार कर रहे थे।हर किसी की नजर भाजपा के टिकटों पर लगी थी। शुक्रवार की देर रात भाजपा की सूची जारी कर दी गई। भाजपा ने बिजनौर नगर पालिका से बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष एस के बबली की पत्नी नीता अग्रवाल पर दांव खेला है। बिजनौर नगर पालिका से पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा की पत्नी सुषमा शर्मा, पूर्व चेयरमैन जनार्दन अग्रवाल की पुत्र वधू नीतू अग्रवाल , धनश्याम दास गुप्ता की पत्नी दया गुप्ता , सविता शर्मा, आरएसएस के नेता अरविंद रस्तोगी की पत्नी पूर्व एबीएसए शकुंज बाला, विनय अग्रवाल की पत्नी संगीता अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू की मां सरोज अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर टिकट मांग रही थी। इनमें शंकुज बाला का टिकट पक्का माना जा रहा था। आरएसएस के नेता भी उनके टिकट की पैरवी कर रहे थे। पर टिकट नीता अग्रवाल को दे दिया गया। पार्टी ने धामपुर में पार्टी के पुराने दिग्गज राजू अग्रवाल ,चांदपुर में अरविंद गुप्ता की पत्नी नीलू गुप्ता, नूरपुर में उमेश कर्णवाल की पत्नी ममता कर्णवाल अफजलगढ़ में सलीम अहमद की पत्नी शाहना व हल्दौर में अमर सिंह पम्मी ,मंडावर नगर पंचायत में अरुण कुमार अग्रवाल की पत्नी मंजू अग्रवाल पर दांव खेला है। नजीबाबाद , नगीना नहटौर , स्योहारा, शेरकोट किरतपुर व बिजनौर , नगर पंचायत झालू , सहसपुर ,, बढापुर, साहनपुर , जलालाबाद में नए चेहरों पर दांव खेला है। नगर पंचायत झालू में सब को पुराने दिग्गज संजीव राणा को टिकट मिलने की उम्मीद थी। पर टिकट नए चेहरे नरेंद्र सिंह को दे दिया गया हैं। कई जगह ऐसे नेता को टिकट दिए गए है जिसे लेकर पार्टी के नेता तक हैरान है। कई टिकटों को लेकर पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदार कई जगह निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक पार्टी हाईकमान के निर्णय को सब का मानना चाहिए ।जो दावेदार रूठे उनसे बातचीत करके वह मनाएंगे।
विज्ञापन


अफजलगढ़ व सहसपुर में उतारे मुस्लिम प्रत्याशी
भाजपा ने अफजलगढ़ व बढ़ापुर में मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला है। अफजलगढ़ नगर पालिका से सलीम अहमद की पत्नी शहाना व नगर पंचायत सहसपुर से फहीम अहमद की पत्नी निशा परवीन को चुनाव मैदान में उतारा हैं। दोनों जगह मुस्लिम मतदाता बडी़ तादाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाटसअप के जरिये नेताओं को सुनाई जा रही है खूब खरी खोटी
भाजपा की सूची जारी होने के बाद व्हाटसएप पर भाजपा के नेेताओं को पार्टी के कार्यकर्ता खूब खरी खरी खोटी सुनाने में लगे र्है। नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा तक का इस्तेमाल करने से कार्यकर्ता बाज नही आ रहे हैं। कई गंभीर आरोप नेताओं पर लगाए जा रहे हं। सबसे ज्यादा नेताओं को खरी खोटी बिजनौर नगर पालिका के टिकट को लेकर सुनाई जा रही है। व्हाटसएप पर यह काम पूरे दिन चलता रहा। नेता कार्यकर्ताओं की किसी बात का भी जवाब नहीं दे रहे हैं।
नगरपालिका प्रत्याशी
बिजनौर नीता अग्रवाल पत्नी एसके बबली
धामपुर राजू गुप्ता
नजीबाबाद ज्योति राजपूत
नगीना मोनिका दीक्षित
नहटौर महावीर सैनी
चांदपुर नीलू गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता
अफजलगढ़ शाहना पत्नी सलीम अहमद
स्योहारा मुकेश रस्तोगी
शेरकोट फूल सैनी
नूरपुर ममता कर्णवाल पत्नी उमेश कर्णवाल
हल्दौर अमर सिंह पम्मी
किरतपुर संजीव वर्मा
नगरपंचायत
झालू नरेंद्र सिंह
सहसपुर निशा परवीन पत्नी फहीम अहमद
बढ़ापुर संजीव कश्यप
मंडावर मंजू अग्रवाल पत्नी अरुण अग्रवाल
साहनपुर रंजीत प्रजापति
जलालाबाद घोषित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed