{"_id":"59a5bb304f1c1be9278b4672","slug":"131504033584-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजेपी द्वितीय की टीम ने जीता टॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजेपी द्वितीय की टीम ने जीता टॉस
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । खेल दिवस पर मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में हाकी प्रतियोगिता कराई गई। क्रीडाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरजेपी और डीडीपीस के बीच हुए मैच में आरजेपी की टीम दो-शून्य से विजयी रही।
बिजनौर पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बीच हुए मैच में बिजनौर पब्लिक स्कूल की टीम एक -शून्य से विजयी रही। हिंदू इंटर कॉलेज और एमआईसी किरतपुर के बीच हुए मैच में हिंदू इंटर कॉलेज की टीम एक शून्य से विजयी रही। आरजेपी द्वितीय और जीआईसी द्वितीय के बीच हुए मैच में आरजेपी द्वितीय की टीम दो -एक से विजयी रही। फाइनल मैच आरजेपी प्रथम औश्र आरजेपी द्वितीय टीम के बीच खेला गया। जिसमें आरजेपी द्वितीय टीम ने सात-पांच से मैच जीत लिया। इस अवसर पर मेजर ध्यान चंद को याद किया गया। चित्रा चौहान, दर्पण यादव, शिल्पी चौधरी, महेंद्र नाथ खन्ना, खालिद असरार आदि ने सहयोग किया। इससे पूर्व मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।