{"_id":"5974f2734f1c1b92678b4660","slug":"131500836467-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में गुलदार के आतंक के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में गुलदार के आतंक के विरोध में प्रदर्शन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में दिखे तीन गुलदार, ग्रामीणों का प्रदर्शन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव रामनगर में तीन गुलदारों का आतंक है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर गुलदारों को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शनिवार रात गुलदार ने संजय सिंह के पालतू कुत्ते को बुरी तरह घायल कर दिया। परिवार में जाग होने से वह कुत्ते को छोड़कर भाग गया। संजय को वहां तीन गुलदार दिखे। इसके बाद ग्रामीण डर से पूरी रात जागकर बिता रहे हैं। पशुपालक जंगल से चारा तक लेने नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर भी वन विभाग गांव में गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगा रहा है। उधर, वन दरोगा श्यामलाल यादव ने शीघ्र पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों में कपिल कुमार, जितेंद्र कुमार, हरस्वरूप, सतेंद्र, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, नूतन, वंश चौहान, लक्की, लेखराज सिंह रहे।