{"_id":"63ce7260eae84c4a843d7392","slug":"13-villages-adjacent-to-bijnor-city-will-get-24-hours-power-supply-bijnor-news-c-14-1-88954-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - 13 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - 13 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
Mon, 23 Jan 2023 05:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
- शहबाजपुर खाना में बनेगा 10 एमवीए का विद्युत उपकेंद्र
- सीमा विस्तार के बाद बिजनौर नगर पालिका में शामिल हुई है 13 गांवों की आबादी
ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल हुए 13 गांवों की आबादी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। नई आबादी के लिए शहबाजपुर खाना में 10 एमवीए का नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। ऊर्जा निगम के अफसरों ने आबादी को 24 घंटे की बिजली आपूर्ति देने के लिए नए फीडर, नई बिजली लाइन एवं बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
नगर पालिका में आए 13 गांवों के लोगों के दिन बहुरने वाले हैं। बिजनौर नगर पालिका की ओर से इस आबादी क्षेत्र में पथ प्रकाश, सड़क, पानी निकासी आदि की सुविधाएं मिलेंगी। ऊर्जा निगम भी इस नई आबादी को जिला मुख्यालय की तर्ज पर 24 घंटे की बिजली आपूर्ति देगा। अब शहर में 45,440 विद्युत उपभोक्ता हो जाएंगे। पालिका के साथ ऊर्जा निगम के अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया है। अब तक जिला मुख्यालय से सटी इस आबादी में ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही थी।
एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर की ओवरलोडिंग दूर करने के लिए शहबाजपुर खाना में दस एमवीए का बिजलीघर बनाया जाएगा। जिसकी जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्वीकृति मिलते ही बिजलीघर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अफसरों का कहना है कि नए बिजलीघर संचालित होने पर आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर का लोड काटा जाएगा और नए बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। बुखारा व आवास विकास के नए क्षेत्र को उनसे जोड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
शहर में इतने हैं उपभोक्ता
व्यावसायिक उपभोक्ता - 5025
घरेलू उपभोक्ता - 27915
शहर में अभी फीडर - 15
नई उपभोक्ता - 12500
नए फीडर बनेंगे - 05
यह क्षेत्र हुआ पालिका में शामिल
पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में 13 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं। शहर में आए नए क्षेत्र गांव बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीबड़ी का क्षेत्र, रामबाग, तीमरपुर, इस्लामपुर आदि शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद पंचायत विभाग ने इन सभी गांवों व नई आबादी को पालिका में शामिल कर लिया गया है।
-- -- -- -- कोट
शासन से नगर पालिका में शामिल हुई नई आबादी को शहर की ही आपूर्ति करने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। वह शासन को भेजी जा रही है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा - निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजनौर