{"_id":"574f30474f1c1b6a79108f1e","slug":"13-km-road-purposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 किमी. लंबे मार्ग का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 किमी. लंबे मार्ग का प्रस्ताव भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजौरी में बैठक को संबोधित करते सपा जिला महासचिव महमूद कुरैशी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में खस्ताहाल सड़क के पुनर्निर्माण के लिए संघर्षरत बिजौरी क्षेत्र के ग्रामवासियों को सपा जिला महासचिव ने मार्ग निर्माण निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की जानकारी दी।
ग्राम बिजौरी में ग्रामवासियों ने सपा जिला महासचिव महमूद कुरैशी का स्वागत किया गया। अमरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महमूद कुरैशी ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की विकास योजनाओं से रूबरू कराया।
ग्रामवासियों ने हरिद्वार मार्ग पर दोयजवाली से कोटद्वार मार्ग पर बड़िया तक करीब 13 किलोमीटर लंबा मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया। महमूद कुरैशी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव लोनिवि अधिशासी अभियंता द्वारा आरआईडीएफ को भेजा जा चुका है, जिसमें 30 करोड़ रुपये की लागत से 13 किलोमीटर लंबे मार्ग का नवनिर्माण कराने की योजना तैयार की गई है। राकेश कुमार, धारा सिंह, सुमंत, तसलीम उस्मानी, सतवंत, हरजेंद्र आदि शामिल रहे।