{"_id":"673b9d14a73876e282078949","slug":"122-couples-tied-the-knot-in-nahtaur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136155-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर में वैवाहिक जीवन के बंधन में बंधे 122 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर में वैवाहिक जीवन के बंधन में बंधे 122 जोड़े
Tue, 19 Nov 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। नूरपुर रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 22 मुस्लिम सहित 122 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ओमकुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शोभा रानी, ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी व डीपीआरओ रिजवान अहमद, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीपीआरओ रिजवान अहमद ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों से योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना का ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के एसएस परिहार ने 100 हिंदू जोड़ों का धार्मिक विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न कराया। वहीं, मौलवी मौ.उवैस ने 22 मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया। इस अवसर पर एडीओ मनोज कुमार, दीनदयाल सिंह, योगेश कुमार, जाहिद हुसैन, विकास कुमार, अमोल तोमर आदि मौजूद रहे।