फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   माकपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

माकपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Tue, 12 Mar 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
माकपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। माकपा ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिनों में किए जाने, नहर में पानी छोड़े जाने, माइनरों में पानी टेल तक पहुंचाने सहित कई समस्याएं उठाईं। माकपा ने सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की स्मृति में 23 मार्च को शहीद दिवस रूप में मनाने का निर्णय लिया। राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में मुनव्वर जलील की अध्यक्षता में माकपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। माकपा के वरिष्ठ नेता रामपाल सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा की आतंकी हमले का जवाब वायुसेना के जवानों ने जिस वीरता से दिया है। उससे भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ। जिला सचिव बलवंत सिंह ने कहा कि अधिकांश चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को 14 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया। बैठक में सर्वसम्मति से भारत माता के सच्चे सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की स्मृति में 23 मार्च को शहीद दिवस रूप में मनाने का निर्णय लिया। सुनील सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में बिजेंद्र सिन्हा, अमर सिंह, तुलाराम, अंकुर सैनी, देवेंद्र सिंह, इरशाद अहमद, चुन्नम सिंह, फरीद अहमद आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed