{"_id":"5c5f23d4bdec227386331e30","slug":"121549738964-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि योजना के लिए सत्यापन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि योजना के लिए सत्यापन तेज
विज्ञापन
सम्मान निधि योजना के लिए सत्यापन तेज
धामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए राजस्व विभाग की ओर से सत्यापन का काम तेज हो गया है। दो दिन के भीतर अधिकारियों को सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश सरकार की ओर से मिले है। सत्यापन पूरा होने के बाद कृषि विभाग की ओर से संबंधित किसानों के खातों में स्कीम के तहत पैसा पहुंचना शुरू हो जाएगा।
तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि सरकार के आदेेश पर राजस्व विभाग की ओर से तहसील क्षेत्र के लघु और सीमांत किसानों का पता लगाकर सत्यापन किया जा रहा है। दो दिन से चल रहे सत्यापन में लेखपालों के साथ कृषि व विकास विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को ही नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सत्यापन का कार्य हर हाल में दो दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश है। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से किसानों के खातों में स्कीम के तहत धनराशि पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। धामपुर तहसील क्षेत्र में चार ब्लाक धामपुर, अफजलगढ़, नहटौर और अफजलगढ़ शामिल है। इन सभी ब्लाकों में 1.36 हजार लघु व सीमांत किसान है। यह आंकड़ा एक साल पहले तैयार किया गया था। इसका एक बार फिर से सत्यापन का काम चल रहा है।
सबसे ज्यादा लघु, सीमांत किसान धामपुर ब्लाक में
तहसीलदार ने बताया कि इन सभी ब्लाकों में सबसे ज्यादा लघु व सीमांत किसान 47741 धामपुर ब्लाक में है। सबसे कम 24394 स्योहारा ब्लाक में है। अफजलगढ़ ब्लाक में 24433 व नहटौर ब्लाक में 39031 लघु और सीमांत किसान है।
विज्ञापन
यह होंगी पात्रता की शर्तें
तहसीलदार ने बताया कि योजना में वहीं किसान पात्र होगा जिसके पास दो हेक्टेयर से कम खेती की जमीन होगी। संबंधित किसान की सरकारी नौकरी भी नहीं होनी चाहिए। यदि किसान पेंशन धारक है तो उसकी पेंशन 10 हजार रुपये मासिक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। किसी भी सरकारी विभाग का चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी पात्र माना जाएगा। स्कीम से इंजीनियर, डाक्टर, सरकारी मास्टर, सेवारत अधिकारियों को बाहर रखा गया है। स्कीम में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने का कोई मतलब नहीं है। सब कुछ आनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा।