फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिविल बार का चुनाव सात सितंबर को होगा

सिविल बार का चुनाव सात सितंबर को होगा

Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिविल बार का चुनाव सात सितंबर को होगा
सिविल बार का चुनाव सात सितंबर को
विज्ञापन

बिजनौर। जिला सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मतदान सात सितंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअवतार सिंह के अनुसार 27 अगस्त तक सदस्यता शुल्क जमा कराया जाए। नामांकन 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन पर आपत्ति एक सितंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक दर्ज कराई जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण उसी दिन दोपहर तीन बजे तक और शाम पांच बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान सात सितंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे के बीच कराया जाएगा। मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी।

24 को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसके बबली एवं सचिव नवदीप सिंह के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर 24 अगस्त को अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद के वकीलों के समर्थन में होने वाली संघर्ष समिति की बैठक में भाग लेने गाजियाबाद जाएगा।
विज्ञापन

शत्रुघ्नलाल वाल्मीकि के निधन पर शोक
बिजनौर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्नलाल वाल्मीकि के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रांतीय उपाध्यक्ष की हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed