फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुकान निरस्त

दुकान निरस्त

Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुकान निरस्त
कोतवाली देहात। उप जिलाधिकारी नगीना ने अनियमितता मिलने पर मलकपुर देहरी के राशन डीलर की दुकान निरस्त कर दी है। मलकपुर देहरी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी नगीना को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के सस्ता गल्ला विक्रेता ओमपाल सिंह ने अंतोदय व अन्य राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड डबल बना रखे हैं। इनका कई माह का राशन हड़प लिया है तथा शासन से मिलने वाले राशन भी पूरा नहीं दिया जाता है। उप जिलाधिकारी ने इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी। पूर्ति निरीक्षक की जांच के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने गांव मलकपुर देहरी के सस्ता गल्ला विक्रेता ओमपाल सिंह की दुकान निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed