{"_id":"5aea01de4f1c1ba0098b7a7e","slug":"121525285342-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक कैंप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक कैंप का शुभारंभ
Updated Wed, 02 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक कैंप का शुभारंभ
बिजनौर। बीआईटी के बीएड विभाग के छात्र एवं छात्राओं के पांच दिवसीय सामुदायिक कैंप का शुभारंभ ग्राम सिकरेड़ा में हुआ।
कैंप का शुभारंभ बीआईटी के निदेशक एचडी शर्मा, सहायक निदेशक अजय गुप्ता, डीन छात्र कल्याण परिषद राघव मेहरा, डीन एडमिशन पुष्पनील वर्मा, बीएड विभागाध्यक्ष कावेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों के माध्यम से केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत योजना के तहत ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए भगवंत परिवार ने एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बीएड के छात्र एवं छात्राओं ने घर घर जाकर संपर्क किया। ग्रामीणों को स्वच्छता व अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। छात्रा मनु तोमर, आरती, सोनी, ने गीतों के माध्यम से जनजागरण किया। छात्र भावेश, परवेंद्र कुमार, अंशु देवी, संगीता आदि ने दूषित जल के प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रभाव से ग्रामीणों को अवगत कराया।