फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली ठेकेदारों का धरना खत्म

बिजली ठेकेदारों का धरना खत्म

Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली ठेकेदारों का धरना खत्म
जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमांचल पावर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का आमरण अनशन अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कई सालों से कराए गए कार्यों का भुगतान न मिलने, लेखाकार के ट्रांसफर के विरोध में सात दिन से विद्युत वितरण खंड बिजनौर में धरना दे रहे थे। शनिवार को मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद सिंह, मुदस्सिर रईस, अमरीक सिंह ने धरनास्थल पर आमरण अनशन शुरू किया। दोपहर बाद अधीक्षण अभियंता सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करा दिया। ठेकेदारों ने कार्रवाई न होने पर एक मई से आंदोलन की चेतावन दी है। इस दौरान निशांत पाराशर, वीर सिंह, निर्मल पांडे, दरखशान सैफी आदि मौजूद रहे।

सीबीआई जांच की मांग
बिजनौर। अपना दल (एस) के एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरेंद्र राठौर ने जिले को ओडीएफ करने के दावे को गलत बताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन प्रेषित कर ओडीएफ अभियान की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रालोद की बैठक 25 को
बिजनौर। रालोद की मासिक बैठक 25 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे होगी। इसमें आगामी चुनाव, किसान समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed