फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या आयोजित

सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या आयोजित

Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या आयोजित
कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। भारतीय साहित्य कला संस्कृति संस्थान नजीबाबाद की ओर से आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख को प्रसारण सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
भारतीय साहित्य कला संस्कृति संस्थान नजीबाबाद की ओर से डा. एसके जौहर के आवास पर सम्मान समारोह और काव्य संध्या आयोजित की गई। विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार डॉ. नीरज शर्मा, डा. एसके जौहर, ज्योत्सना भारती, प्रेम कुमार सडाना और इंद्र देव भारती ने संयुक्त रूप से आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. एसके जौहर ने कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर द्वारा नजीबाबाद केंद्र के प्रसारणों को सात मैदानी जनपदों के श्रोताओं की मंशा के अनुरूप ढालने और प्रसारण गुणवत्ता बेहतर बनाने की प्रशंसा की। मंदीप कौर ने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहकर श्रोताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रेम कुमार सडाना के संचालन में आयोजित काव्य संध्या में सत्येंद्र गुप्ता की रचना रास्ता दिया था जिसने बहने के वास्ते.., डा. अशोक स्नेही की रचना मैं तुम्हारा चित्र जब भी देखता हूं.., डॉ. नीरज शर्मा की रचना सुलगता रहा दिल मेरा रात भर.., महेंद्र अश्क की रचना ये डालियां पेड़ों की परेशान न हो जाएं.., मौसूफ वासिफ की रचना गर्दिशे वक्त किसी सम्त भी ले चल मुझको.. सराही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम कुमार सडाना के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डा. एसके जौहर की रचना मात्र भूमि के लिए कोई शक्तिमान चाहिए.., प्रेम कुमार सडाना की रचना कितने पतझड़ कितने ओले झेलझेल कर.. सराही गई। कार्यक्रम में डॉ. सुधांशु शर्मा, बाल सदन स्कूल की प्रधानाचार्या किरन बाला, सनव्वर अली खां, डा. वर्षा अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, तनप्रीत कौर, जीनत जैरा, अंजना टांक, पूनम ग्रोवर, डा. रजनी शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed