फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

Tue, 03 Apr 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
कलश यात्रा के साथ भक्तमाल की कथा शुरू
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव पाडली मांडू में महिला श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में 101 महिला श्रद्धालु शामिल हुई। सभी महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण कर रखे थे। जो भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी।

गांव पाडली मांडू भक्तमाल की कथा की शुरू करने से पहले कलश यात्रा निकाली। यात्रा ने समूचे गांव का भ्रमण किया। कथा वाचक सत्यकाम कृष्ण गौड़ ने कहा कि हमारे समाज में वहीं पुत्र धन्य है जो अपने माता पिता का आज्ञाकारी है। उनकी आज्ञा का पालन करता है। बड़ों का आदर सत्कार करता है और अपने छोटों को प्रेम देता है। जिस घर में आध्यात्मिक कार्यक्रमों में आयोजन होता रहता है। उस घर में भगवान का वास होता है। परिवार के सदस्य लक्ष्य की पूर्ति की ओर से अग्रसर रहते है। उनके बिगड़े व उलझे कार्य सफल होते है। उनका कोई बुराईयां नहीं होता। उनके आदर्शों का चहुंमुखी बखान रहता है। कलश यात्रा में इंद्रमणी शर्मा, आशीष शर्मा , परिधि शर्मा, सरिता, कमलेश, बबीता, रेखा, अंजली, सरोज, रजनी, सुमन देवी रही। यात्रा का गांव में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। बैंड बाजा धार्मिक धुन गाता चल रहा था। बताया गया कि गांव के श्रद्धालुओं की ओर से आठ दिवसीय भक्तमाल की कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed