{"_id":"5a5503134f1c1b32198b5f80","slug":"121515520787-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेड़ा खुर्द के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेड़ा खुर्द के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। गांव बसेड़ा खुर्द के ग्रामीणों ने नाला निर्माण में बाधक बने पेड़ों का कटाने कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
गांव के मोहित कुमार, महावीर, रघुवीर, वीरबल, देवेंद्र, प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, राकेश, चमन, मदन सिंह, महेंद्र, विचित्र ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव के पास कब्रिस्तान के निकट कुछ लोगों के सड़क किनारे पेड़ खड़े हुए है। इन पेड़ों के कारण सरकार की ओर से बन रहे नाला निर्माण में दिक्कत आ रही है। कई बार संबंधित लोगों से पेड़ों का कटान कराने का आग्रह किया गया। पर उनकी समझ में नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से लोनिवि अधिकारियों का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जनहित के कार्य को पूरा कराने को समस्या का जल्द निदान कराने की मांग की है।