{"_id":"5a4fc2ac4f1c1b346f8b530d","slug":"121515176620-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अन्तर जनपदीय होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अन्तर जनपदीय होंगे तबादले
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के अब अंतर जनपदीय तबादले किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए है। तबादला चाहने वाले शिक्षकों को 16 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में तबादले की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिंहा ने शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में शिक्षकों के तबादले उनके गृह जनपदों में करने की कार्य योजना बना ली गई है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को 16 जनवरी से ऑन लाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन करने वालों की काउंसलिंग 27 जनवरी को होगी। बीएसए को सत्यापन 31 जनवरी तक करना होगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में शिक्षकों के तबादलों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिले में करीब एक हजार शिक्षक ऐसे है जो दूसरे जनपदों में तबादला चाहते है। तबादला चाहने वालों में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर के शिक्षक बड़ी संख्या में है। शिक्षक राहुल सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि शिक्षकों के तबादला होने की उम्मीद जग गई है। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने शासन की ओर से शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादला करने के कार्यक्रम की पुष्टि की है।