{"_id":"5a01fa6a4f1c1b76678b9e93","slug":"121510079082-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की 129 वीं जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की 129 वीं जयंती मनाई
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज में बीएड और बीए शिक्षा शास्त्र की ओर से महान वैज्ञानिक मैडम क्यूरी 129वीं जयंती पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
वर्धमान कॉलेज के बीएड विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी एम जैन ने किया। इस मौके पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. सी एस शुक्ला ने कहा कि मनोवैज्ञानिक परीक्षण आवश्यक रूप से व्यवहार के प्रतिदर्श का वस्तुनिष्ठ एवं मानकीकृत मापन है। उन्होंने वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की 129वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की और छात्र-छात्राओं से वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. सी एम जैन ने मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महान वैज्ञानिक मैडम क्यूरी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर डॉ. पद्म श्री, डॉ. एस के जोशी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. निदा खान आदि ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति खन्ना ने किया।