{"_id":"59c406ed4f1c1b8f688b5e53","slug":"121506019053-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद । कार और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। कार चालक और उसकी पत्नी को राहगीरों ने पानी से बाहर निकाला।
किरतपुर के मो. काजियान निवासी मो. यूनुस बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा से फल लेकर नजीबाबाद फल मंडी जा रहा था। बिरामपुर-चौगांवा के निकट पीछे से आई कार ने किसी राहगीर को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। कार पानी से भरे गड्ढे में गिरते ही पास से निकल रहे स्कूली बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे राहुल, पाले सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेश ने कार से गांव लायकपुरी मंडावर निवासी कार चालक रणजीत और उसकी पत्नी को बाहर निकाला। चालक मो. यूनुस को गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के लिए रेफर किया गया।