फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सालों बाद विदुर कुटी आश्रम के सामने पहुंची गंगा

सालों बाद विदुर कुटी आश्रम के सामने पहुंची गंगा

Sat, 15 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सालों बाद विदुर कुटी आश्रम के सामने पहुंची गंगा
दारानगरगंज। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद गंगा में जल बढ़ने से गंगा वर्षों बाद महात्मा विदुर की कुटी पर लौट आई है।
विज्ञापन

गंगा का जल बढ़ने से किसानों की फसल नष्ट होने लगी है। भू माफिया को भी नुकसान हो रहा है। भू माफिया ने गंगा क्षेत्र की काफी जगह पर कब्जा करके फसल उगा रखी है। किसान पशुओं के लिए चारा लाने के लिए तरस गए। खेतों पर किसानों का आना जाना बंद हो गया है। गंगा के निकट बसे गांव लखपतनगर, विदुरकुटी के सामने, दारानगरगंज, निजामतपुर, जहानाबाद, महमूदा खादर, सलेमपुर, ढोलनपुर में पानी आने का खतरा बढ़ गया है।

विदुर कुटी के सामने गंगा के बीच में बने राधा-कृष्ण स्वतंत्र आश्रम भी गंगा की चपेट में आ गया है। आश्रम के चारों ओर पानी भरा है। आश्रम ऊंचा होने के कारण पानी आश्रम के अंदर नहीं घूस पाया है। आश्रम की कुटिया पानी में बह गई है। आश्रम के लिए खाने पीने का सामान लाने के लिए काफी दिक्कत हो रही है। विदुर कुटी पर फिर से गंगा का देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं। श्रद्धालु चाहते हैं कि गंगा की धार पहले की तरह विदुर कुटी तक बहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed