फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 villages in the area do not have community toilets

क्षेत्र के 12 गांवों में नहीं है सामुदायिक शौचालय

Sat, 07 Nov 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
12 villages in the area do not have community toilets
क्षेत्र के 12 गांवों में नहीं हैं सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

नींदडू़। गांवों को स्वच्छ और खुले में शौचमुक्त बनाने के प्रयासों के बावजूद क्षेत्र के 12 गांवों में सामुदायिक शौचालय की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने गांवों में उक्त शौचालय बनवाने की मांग की है।

शासन की ओर से सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाने के आदेश थे तथा इन्हें जुलाई के अंत तक पूरा किया जाना था। इसके बावजूद नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, कोटरा टप्पा, सरकथल माधो, मौज्जमपुर सूरज, शेखपुरा पित्था, मोहम्मद अलीपुर मुक्ता, मनकुंआ, दौलतपुर सुक्खा और अजीतपुर दासी में सामुदायिक शौचालय नहीं है। ग्रामीण गुलजार अहमद, आसिफ अली, शकील अहमद, मोहम्मद जावेद, शाहनवाज, राकेश कुमार और चमन सिंह आदि का कहना है कि नींदडू़ खास जनपद की सबसे बड़ी आबादी के गांवों में शामिल है। यहां बुधवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगते हैं। बाजारों में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इन खरीदारों और बाजार में दुकान लगाने वाले बाहरी लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नींदडू़ खास समेत सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाने की मांग की है। नींदडू़ खास सहित उपरोक्त 12 गांवों के प्रधानों का कहना है कि शासन स्तर पर गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने थे। लेकिन ग्राम समाज की भूमि (250 वर्ग मीटर) उपलब्ध नहीं होने से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका। उधर, बीडीओ अमरीश कुमार शर्मा ने बताया जिन गांवों में भूमि उपलब्ध है, वहां सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। सलावा और जोगीपुरा आदि में शौचालयों का निर्माण प्रगति पर है। जहां भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed