फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 more corona infected patients found in the district

जिले में 12 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Thu, 02 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
12 more corona infected patients found in the district
नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी में कोरोना पॉजिटिव युवती को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
जिले में 12 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक ही दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से एक मंगलवार देर रात और 11 जांच रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुईं। इनके साथ मंगलवार रात 440 और बुधवार को कुल 548 जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुईं। नए मरीजों को मिलाकर जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 हो गई है। इनमें से छह मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 216 लोगों ने बेहतर इम्युनिटी पावर के बूते कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 78 हो गई है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर की महिला चिकित्सक भी शामिल है।

जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इनमें से 216 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और छह लोगों ने इससे मौत भी हुई है। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव केस 78 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में मंगलवार की देर रात और बुधवार को 11 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनके साथ ही 988 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन मरीजों में धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव अल्लाद्दीनपुर भटपुरा निवासी 15 साल का किशोर और अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हीरापुर गोकल स्थित कंटेनमेंट जोन की 65 वर्षीय वृद्धा, सहसपुर क्षेत्र के गांव अनीसा नंगली निवासी 29 वर्षीय महिला, इसी क्षेत्र के गांव मकसूदपुर की रहने वाली 32 साल की महिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर की 28 वर्षीय महिला चिकित्सक, नजीबाबाद थाने के गांव जहानाबाद निवासी 23 साल का युवक, इसी थाने के गांव जोगीरम्पुरी की 22 वर्षीय युवती, गांव सब्दलपुर तेली का 44 साल का व्यक्ति और चांदपुर क्षेत्र के गांव सैंद्वार का 16 साल का किशोर, यहीं 45 वर्षीय महिला, 17 साल का किशोर, 24 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 988 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इनमें से 440 मंगलवार की रात और 548 जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed