फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 mm of rain, hail also fell, temperature dropped by 7.4 degrees

Bijnor News: 12 एमएम हुई वर्षा, ओले भी पड़े, 7.4 डिग्री गिरा तापमान

Thu, 25 May 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
12 mm of rain, hail also fell, temperature dropped by 7.4 degrees
- 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- 21 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का न्यूनतम तापमान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मंगलवार शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। 12 एमएम वर्षा दर्ज की गई। ओले भी पड़े। बारिश पड़ने से बुधवार को अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लाेगों को गर्मी से राहत मिली।

जिले में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। मंगलवार शाम साढ़े नौ बजे आंधी, ओलों के साथ तेज बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। सुबह करीब 10 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। बारिश पड़ने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed