फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लैब में चोरी का प्रयास, विरोध पर हमला

लैब में चोरी का प्रयास, विरोध पर हमला

Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
लैब में चोरी का प्रयास, विरोध पर हमला
युवक ने तेजाब की बोतल लेकर मचाया उत्पात
विज्ञापन

नगीना। एक युवक ने नगीना सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में घुसकर पानी की टोंटी चुराने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने सीएचसी स्टाफ पर तेजाब डालने की धमकी देते हुए जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू किया और थाने ले गई।

शनिवार दोपहर एक युवक सीएचसी की दूसरी मंजिल पर टीबी की पैथोलॉजी लैब में पहुंचा। युवक अपने कपड़ों में तेजाब की बोतल लेकर पहुंचा था। आरोपी लैब में लगी पानी की टोंटी चुराने लगा। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल कौशिक, गौरव राजपूत और पीयूष आदि ने शोर मचाकर विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिक की। इसी बीच युवक ने कपड़ों में छुपाकर रखी तेजाब की बोतल निकालकर कर्मचारियों के ऊपर तेजाब डालने की कोशिश की। आरोपी ने सीएचसी में जमकर उत्पात मचाया। युवक को काबू कर सीएचसी कर्मियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू किया और उसे थाने ले गए। युवक ने अपना नाम शहजाद निवासी मोहल्ला खुर्रमअली सराय नगीना बताया। पुलिस ने युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी है, इससे पूर्व भी आरोपी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed