{"_id":"5c6da2f6bdec22077e4370d9","slug":"11550689014-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे के गहरे गड्ढे शिवभक्तों की लेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे के गहरे गड्ढे शिवभक्तों की लेंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे के खस्ताहाल गहरे गड्ढे इस बार शिवभक्तों की कठिन परीक्षा लेंगे। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लोकनिर्माण विभाग और प्रशासन बदहाल हाईवे के प्रति उदासीन है। इसे लेकर शिवभक्तों में रोष व्याप्त है।
महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में हरिद्वार से होते हुए शिवभक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ पैदल कांवड़ लेकर नजीबाबाद से होकर गुजरते हैं। इस बार चार मार्च से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। मगर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लोकनिर्माण विभाग और प्रशासन अभी तक भी बदहाल हाईवे को लेकर गंभीर नहीं है। बता दें कि नजीबाबाद से भागूवाला तक नेशनल हाईवे बेहद खस्ताहाल है। मोटाआम तिराहा, मालन नदी पुल, अदब सिटी, साहनपुर, मोटा महादेव, जटपुरा बौंडा, वालिया रेस्टोरेंट और भागूवाला में कई स्थानों पर गड्ढे बेहद खतरनाक हो गए हैं। भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर शिवभक्तों को प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से शिवभक्त मोटा महादेव मंदिर में भोलेनाथ का पहला जलाभिषेक करते हैं। मार्ग पर सुक्खा नदी पुल, लकड़हान नदी पुल की हालत खस्ताहाल होने और गांव जटपुरा में सड़क पर पानी की निकासी न होने पर तालाब जैसे हालात शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। वहीं, भागूवाला क्षेत्र में फोरलेन तैयार होने के दौरान मिट्टी भराव भी शिवभक्तों की परीक्षा लेगा है। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग, जलालाबाद-बिजनौर मार्ग भी बेहद खस्ताहाल है। नजीबाबाद से रायपुर सादात में गढ़मलपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क बेहद खस्ताहाल है। शिवभक्त नातेराम, राजपाल चौहान, धर्मवीर, मुकेश, कृपाल सिंह, कैलाश, धनश्याम, अमेंदर, राहुल ठाकुर, अवनीश, अखिलेश, लक्ष्मण, मुकेश शर्मा, जयपाल ने महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लोनिवि और प्रशासन से हाईवे की मरम्मत कराने की मांग की है।
हाईवे का गड्ढामुक्त करने के प्रति विभाग गंभीर है। नजीबाबबाद-बिजनौर मार्ग पर एनएच ने गड्ढामुक्त करने का कार्य तेज कर दिया है। महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए जल्द नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग के गड्ढों में फिलिंग कार्य किया जाएगा।- आयुष चौधरी, अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया।