फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने कलक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने कलक्ट्रेट का किया औचक निरीक्ष, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण
bijnor news
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिस कर्मचारी को जो दायित्व सौंपा गया है उसे करने को कहा गया।
विज्ञापन

डीएम ने खनन अनुभाग के निरीक्षण के दौरान खनन निरीक्षक को निर्देश दिए कि गार्ड फाइल में पुराने शासन के आदेश न रखें। केवल नए शासनादेश ही रखे जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खनन से संबंधित एफआईआर, परिवाद तथा आरसी पंजिका बनाए। उन्होंने साहूकारी पटल का निरीक्षण करते हुए पाया कि 479 साहूकार पंजीकृत हैं। जिसमें उन्होंने नियमानुसार उनका नवीनीकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने नजारत अनुभाग, अभिलेख कक्ष, न्यायिक अभिलेख कक्ष, स्थानीय निकाय, खनिज अनुभाग, राजस्व सहायक कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक सहायक, स्टांप सहायक और संग्रह कक्ष आदि का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाजिर सदर डॉ. विजारत नबी को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जिन रजिस्ट्रर को प्रमाणित नहीं कराया गया है। डीएम ने न्यायिक अभिलेख कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां के रिकार्ड रूम की सफाई व अभिलेखों को अच्छी तरह से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में लंबित पड़े प्रकरणों को देखते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में राशि प्राप्त नहीं हुई है। उनके लिए तत्काल शासन को पत्र प्रेषित कर बजट की मांग करें। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed