{"_id":"5c12b0bf42c7925d416201e4","slug":"11544728767-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से निजात, बूंदाबांदी ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से निजात, बूंदाबांदी ने बढ़ाई मुश्किल
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गुरुवार सुबह फिर बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते मौसम मेें ठंडक रही। आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव भी बादलों में अठखेलियां करते नजर आए। हालांकि बूंदाबांदी के चलते कोहरे से निजात मिली है। हालांकि देर रात फिर फिजा में कोहरा छा गया।
गुरुवार को भी मौसम का मिजाज सामान्य होने के बजाय बदला-बदला नजर आया। सुबह में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते कोहरे से निजात मिली, लेकिन दिन में चटख धूप के इंतजार में बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी। सुबह और शाम की सर्दी रही, लेकिन दिन में भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। सूर्य देव गुरुवार को भी आसमान में छाए बादलों में अठखेलियां करते रहे। हालांकि एक या दो घंटे बाद सूर्य देव ने दर्शन जरूर दिए।
बूंदाबांदी होने की वजह से पारा लगातार गिरता जा रहा है। बादलों ने दिनभर सूरज की तपिश का एहसास नहीं होने दिया। सर्दी से बचाने के लिए अभिभावकों ने शाम को बच्चों को घरों के भीतर कैद कर लिया।
विज्ञापन
बाइक सवार भी ठंडी हवाओं से बचने के लिए मुंह से गरम कपड़ा बांधकर निकले। वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम मिजाज को देखते हुए ठंड बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।