{"_id":"5c1157adbdec2241bd3dd090","slug":"11544640429-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत
अफजलगढ़। गांव खुशहालपुर विजयनगर नहर के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।
गांव बेरीखत्ता निवासी दलीप सिंह (80) पुत्र तेजा सिंह और कृपाल सिंह पुत्र दिलीप सिंह बुधवार को बाइक से अफजलगढ़ से कादराबाद की ओर जा रहे थे। वह गांव खुशहालपुर के आगे नहर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर वीरभानवाला बढ़ापुर निवासी बलविंदर पुत्र गुरमुख सिंह सवार थे। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दलीप सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।