{"_id":"5bec7530bdec22561b644872","slug":"11542223152-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के भय से खेतों पर जाने से कतरा रहे है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के भय से खेतों पर जाने से कतरा रहे है किसान
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों में गुलदार का भय
अफजलगढ़। गुलदार का क्षेत्र के गांवों में आतंक है। गुलदार एक के बाद एक पशुओं को निशाना बना रहा है। मंगलवार रात गुलदार ने गांव कादराबाद में बलबीर पुत्र साधु सिंह के खेत में एक बछडे़ को निवाला बना दिया। गुलदार के आतंक के भय की वजह से लोगों ने खेतों पर जाकर काम करना बंद कर दिया। मंगलवार को केहरीपुर की केला देवी की बकरी को गुलदार ने उस समय निवाला बना लिया। जंगल में वह बकरियों को चरा रही थी। ग्रामीण काकू, नगेंद्र, जीत सिंह, भजनवीर सिंह, राममेहर का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर, डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। टीम भेजकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।