फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला के किसान संगठनों का समर्थन

महिला के किसान संगठनों का समर्थन

Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला के किसान संगठनों का समर्थन
हल्दौर। हल्दौर बिजलीघर में तैनात जेई सत्यप्रकाश चौहान की पत्नी नीलम चौहान विभिन्न मांगों को लेकर करीब एक सप्ताह से धरने पर बैठी है। बुधवार की सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू और आजाद किसान यूनियन मूला सिंह फौजी की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता धरने में पहुंचे। दोनों किसान संगठनों ने विवाहिता की समस्याओं को सुना। इसके बाद दोनों संगठनों के लोग विवाहिता को साथ लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत थाना प्रभारी निरीक्षक एस भड़ाना से की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने संगठन के कार्यकर्ताओं व विवाहिता को इस मामले में न्यायालयों में विचाराधीन वादों का हवाला देकर टरका दिया। कार्यकर्ता व विवाहिता थानेदार के जवाब से असंतुष्ट होकर धरना स्थल पर लौट आए। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में बिजनौर पहुंचकर जिलाधिकारी से विवाहिता को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाने का निर्णय लिया। विवाहिता का मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस दौरान मूला सिंह फौजी, वेदप्रकाश चौधरी, राकेश चौधरी, युवराज सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, राजपाल भगत, बिट्टू चौधरी, ठाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed