फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चकबंदी विभाग कार्यालय पर लटका रहा ताला

चकबंदी विभाग कार्यालय पर लटका रहा ताला

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी विभाग कार्यालय पर लटका रहा ताला
चकबंदी विभाग कार्यालय पर लटका रहा ताला
विज्ञापन

धामपुर। किराए के भवन में चल रहे चकबंदी विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। विभाग के किसी भी अधिकारी ने शाम तक कार्यालय की ओर जाकर नहीं देखा। वहीं, भवन स्वामी का कहना है कि जब तक किराए का मामला अपडेट नहीं होगा, वह कार्यालय के कक्षों का ताला नहीं खोलेंगे।

गौरतलब है कि चकबंदी विभाग के कार्यालय का संचालन आरएसएम तिराहे के पास मुरादाबाद मार्ग पर चंद्रावती के भवन में पांच हजार रुपये मासिक पर चल रहा है। भवन स्वामी का आरोप है कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने उसे पिछले चार साल से भवन का किराया नहीं दिया। उसने एक साल पहले भी किराए को लेकर भवन में ताला डाल दिया था। तब जिलास्तर के विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही किराए का भुगतान कराने का आश्वासन देकर ताला खुलवा दिया था। लेकिन किराया नहीं मिलने पर मकान मालिक ने बृहस्पतिवार को फिर से कार्यालय के दोनों कक्षों में ताला डाल दिया। विभाग के एसओसी मेघवरण सिंह का कहना है कि उन्होंने एसीओ धामपुर भारत सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह किराए के इस मामले को तहसीलदार धामपुर से मिलकर खत्म कराएं। यदि एसीओ धामपुर कार्यालय नहीं गए हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चकबंदी विभाग का कार्यालय शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद रहना वहां के अधिकारियों की लापरवाही है। एसीओ को भवन स्वामी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट करा देनी चाहिए थी। वहीं, मकान स्वामी का कहना है कि यदि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो वह न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed