{"_id":"5b4b9cad4f1c1b40748b4e49","slug":"11531681965-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार प्रसार के आभाव में अल्पसंख्यकों को नही मिल रहा योजनाओं का लाभ : सुखदर्शन सिंह बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार प्रसार के आभाव में अल्पसंख्यकों को नही मिल रहा योजनाओं का लाभ : सुखदर्शन सिंह बेदी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
धामपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों, गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। मगर प्रसार-प्रचार के अभाव में इनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाता है।
मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाते समय रविवार दोपहर जिला गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा के आवास पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का लाभ प्रचार प्रसार न होने के कारण अल्पसंख्यकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा सरकार में गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार विदेश भेजने तक का खर्चा स्वयं वहन करती है। बताया कि वह लखनऊ में होने वाली अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में अनेक योजना, क्रियान्वित हुई। इससे पूर्व अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह का सतवंत सिह के आवास पर पंजाबी संगठन के देवेंद सिंह सलूजा, सरदार हरभजन सिंह, त्रिलोचन सिंह चावला, एसपी सलूजा, सुरजीत सिंह ज्ञानी, गुरचरन सिंह चावला आदि ने स्वागत किया।