{"_id":"5b2958014f1c1bfd6e8b8ae3","slug":"11529436161-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ ने दिया धरना, कामकाज रखा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ ने दिया धरना, कामकाज रखा ठप
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने काली पट्टी बांध दिया धरना
नजीबाबाद। उप्र लेखपाल संघ ने प्रांतीय आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में कामकाज ठप रखकर धरना दिया। लेखपालों ने शासन की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदर्शनकारी लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने 25 जून तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया।
उप्र लेखपाल संघ के पश्चिमी जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, तहसील अध्यक्ष नेतराम, मंत्री प्रमोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष बलराम राजवंशी के नेतृत्व में लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए दीपक त्यागी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण लेखपालों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। कहा कि जिन मांगों को लेकर लेखपाल हड़ताल पर हैं उनमें वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि , राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को पारित कराना, लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने सहित अनेक मांगे शामिल हैं। लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्याप्ति अमीन का कोटा समाप्त करने, संग्रह अमीनों व भूमि अध्याप्ति अमीनों के लिए पर्यवेक्षक पद सृजित करने, नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने, राजस्व निरीक्षक के अतिरिक्त पद सृजित करने सहित अनेक मांगे शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन में पवन दिवाकर, विजयपाल सिंह, फूल सिंह, सुखराम सिंह, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अनेक लेखपाल शामिल हुए।