{"_id":"5aecac544f1c1b66098b8141","slug":"11525460052-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की जमीन पर खोखे जमाकर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की जमीन पर खोखे जमाकर अवैध कब्जा
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि की जमीन पर अवैध कब्जा
रेहड़। भाकियू के मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत ने एसडीएम से की शिकायत में आरोप लगाया है कि बादीगढ़ चौराहे पर लोनिवि की विवादित जमीन पर दुकानदरों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि हाइवे का काम तेजी से चलने के बाद दुकानदार इधर उधर भाग रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने बादीगढ़ सुआवाला मार्ग पर विवादित जमीन पर कब्जा कर हड़पने का प्रयास शुरू कर दिया। जमीन के विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने भूमि पर यथा स्थिति के आदेश दे रखे हैं। परंतु कुछ दुकानदार भूमि के दावेदारों से हमसाज होकर अवैध ढंग से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की सिफारिश की है। उधर तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि भूमि पर कब्जे का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कब्जेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।