{"_id":"5a8c694b4f1c1b4e588b9d58","slug":"11519151435-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रोदय के लिए 32 हजार रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रोदय के लिए 32 हजार रजिस्ट्रेशन
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 25 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में जिले से 32 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिले में 20 हजार रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य मिला है। बंपर रजिस्ट्रेशन होने से आरएसएस के पदाधिकारियों की बांछें खिली हुई हैं। अब अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर जाकर स्वयंसेवकों को प्रवेशपत्र दिए जा रहे हैं। बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है।
संघ की दृष्टि को बिजनौर को दो जिलों में बांटा जाता है, बिजनौर और धामपुर। दोनों ही जगह पर राष्ट्रोदय कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पदाधिकारियों ने पूरे जोर लगा दिए थे। उनकी मेहनत भी रंग लाई। जिले में 20 हजार रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य के सापेक्ष 32 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। धामपुर और बिजनौर दोनों जगह से 16-16 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। अब कार्यकर्ताओं को मेरठ ले जाने के लिए प्रवेशपत्र देने का काम शुरू हो गया है। बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। इतनी बड़ी संख्या को मेरठ ले जाने के लिए प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों से संपर्क कर उनकी बसें ली गई हैं। इसके अलावा प्राइवेट बसों को भी लिया गया है।
पहली बार आरएसएस के किसी कार्यक्रम में जाने वालों के लिए गणवेश पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। जिले की कई दुकानों पर गणवेश की रेडीमेड फुल पेंट, टोपी, मौजू, बेल्ट बेची गई। गणवेश की पेंट बनाने के लिए दुकानों पर भी हजारों मीटर कपड़ा बिक गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को लेकर 300 बसें मेरठ कूच करेंगी। हजारों स्वयंसेवकों के मेरठ कूच करने से मेरठ रोड जाम रहेगी। बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद व नगीना के स्वयंसेवकों को लेकर 250 बस दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे से होकर जाएंगी। इससे इस रोड पर वाहनों का जमावड़ा रहेगा। जाम भी लग सकता है। चांदपुर से 50 बस वाया गजरौला मार्ग से मेरठ जाएंगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर के अनुसार अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को कार्यक्रम में ले जाया जाएगा। वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। स्वयं सेवक अपने वाहनों के बजाए संघ द्वारा की गई व्यवस्था से मेरठ चलें।