फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गजरौला मौजमपुर रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेन

गजरौला मौजमपुर रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेन

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गजरौला मौजमपुर रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेन
बिजनौर। गजरौला-मौजमपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड दोगुनी करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। हल्दौर व चांदपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए खंभे गाड़ने के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है। ट्रेनों की स्पीड दोगुनी होने से यात्रियों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

गजरौला-मौजमपुर रेलवे लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस रेलवे लाइन पर तीन एक्सप्रेस व तीन पैसेंजर ट्रेन अप-डाउन में गुजरती हैं। ये ट्रेन जिले के यात्रियों को दिल्ली, चंड़ीगढ़, कोटद्वार आदि प्रमुख स्थानों पर ले जाती हैं। ट्रैक पुराना होने के कारण यहां से एक्सप्रेस ट्रेन भी पैसेंजर ट्रेन की स्पीड से ही गुजरती हैं। इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटा ही है। ट्रैक को बदलने की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब इसकी कवायद शुरू हो गई है। रेलवे ने चांदपुर व हल्दौर के बीच नई रेलवे लाइन लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही इस रेलवे लाइन का विद्युतीकरण भी होगा। विद्युतीकरण के लिए खंभे गाड़ने के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। लाइन बदलने व विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। बिजनौर स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार चांदपुर व हल्दौर के बीच रेलवे लाइन बदली जाने लगी है। लाइन बदलने व ट्रैक का विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रा में यात्रियों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed