फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Mon, 19 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में  बाइक सवार की मौत
बढ़ापुर। बढ़ापुर-पाखरौ मार्ग पर किसी वाहन की साइड लगने के कारण खाईनुमा खेत में गिरने से नजीबाबाद निवासी एक बाइक सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी करन सिंह पुत्र लल्लू सिंह बढ़ापुर-कोटद्वार वाया पाखरौ मार्ग से अपनी बाइक से कोटद्वार की ओर जा रहे थे। गंजपुरा कॉलोनी के समीप बरकत खां फार्म के समीप से गुजर रही सड़क के संकरी होने के कारण सड़क के एक ओर खाईनुमा खेत हैं । बाइक सवार करन सिंह बाइक समेत खाई में गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि किसी वाहन के विपरीत दिशा से आते समय वाहन की साइड लगने के कारण करन सिंह बाइक सहित सड़क के लगभग 20 फिट नीचे खाईनुमा खेत में जा गिरे। सिर पर हेलमेट पहने होने के बावजूद भी उनके सिर में गंभीर चोट लगी । उनके मुंह व नाक से खून आया और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने मृतक की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उसके परिजनों को घटना के संबंध में सूचित किया । देर शाम परिजनों के यहां पहुंचने पर पुलिस ने मृतक के अंत:परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। मृतक सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed