फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों की मांगों के समर्थन में की पंचायत

किसानों की मांगों के समर्थन में की पंचायत

Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसानों की मांगों के समर्थन में की पंचायत
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू की पंचायत हुई। जल्द समस्या समाधान न होने पर किसानों ने आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू भानू के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पहुंचे। चीनी मिल गेट पर किसानों ने पंचायत की। पंचायत में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि चीनी मिल की ओर से किसानों का सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे किसान औने-पौने दामों पर कोल्हुओं पर गन्ना बेचने पर मजबूर हैं। उधर, कम पर्ची जारी कर चीनी मिल प्रशासन की ओर से किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों के बीच पहुंचे मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज और गन्ना प्रबंधक विकास पुंडीर को किसानों ने आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिसमें किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में सुनिश्चित करने, सामान्य और अर्ली प्रजाति के गन्ने की समानुपात में पर्ची जारी करने, गन्ना पेडी के बौंड चलाकर किसानों का गन्ना खरीदने, अक्तूबर में बुवाई किए गए गन्ने की पर्ची जारी करने, चीनी मिल से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने, सड़कों पर मैली बिखरने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, क्रय केंद्रों और मिल गेट पर गन्ना घटतौली रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों ने जल्द समस्याएं पूरी न होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की मिल अधिकारियों को चेतावनी दी। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री वीर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में रामकुमार, फुरकान, महिपाल, शिवकुमार, रमेेश सिंह, शीशपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, शहजाद, राकेश, पुखराज सहित कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed