फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शमशान व हड़वारों को कराया कब्जामुक्त

शमशान व हड़वारों को कराया कब्जामुक्त

Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शमशान व हड़वारों को कराया कब्जामुक्त
गांव गांव चिह्नित किए जा रहे हैं अवैध कब्जे
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाकर तीन गांवों में श्मशान की जमीन को कब्जामुक्त कराया है। मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ग्राम पंचायत शहजादपुर में ग्राम पंचायत की 38 बीघा जमीन पर बोई फसल को ट्रैक्टर चलवाकर खाली कराया है।

तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत की जमीनों से अवैध कब्जा हटवाना शासन की प्राथमिकता में है। प्रशासन की ओर से कब्जा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने पाया कि मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक के गांव मौहम्मदपुर में कुछ लोगों ने श्मशान पर अवैध फसल बो रखी थी। ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत की जा रही थी। 278 हेक्टेयर रकबे के हडवारा को भी लोगों ने कब्जा रखा था। इससे मृत पशु डालने में दिक्कत हो रही थी। मृत पशु इधर-उधर डालने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा था। गांव में तालाब पर भी अवैध कब्जा था। राजस्व वभिाग की टीम गांव पहुंची। शमशान तथा हड़वारा समेत सभी चिह्नित अवैध कब्जा हटवा दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम शहजादपुर पहुंची। वहां ग्राम पंचायत की करीब 38 बीघा जमीन पर अवैध कब्ला मिला। लोगों ने जमीन पर गेंहू की फसल बो रखी थी। टीम ने फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया। रावली में ग्रामीणों को आवंटित जमीनों के पट्टे लोगों ने जबरन अपनी खेती की जमीनों में मिला लिए थे। जमीन पर खेती की जा रही थी। टीम ने पैमाइश कराकर पट्टों को खाली कराया। इस्लामपुर दीपा गांव में करीब 650 एयर सरकारी बंजर जमीन पर गेहूं व गन्ने की फसल मिली। उसे नष्ट करके खाली कराया। किसानों के आने जाने का रास्ता को भी कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed