{"_id":"5a3d4dbf4f1c1b3c3d8bf66f","slug":"11513967039-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खेलते छात्रों के गुट भिड़े, एक छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खेलते छात्रों के गुट भिड़े, एक छात्र घायल
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर (ब्यूरो) । सीडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में वॉलीबाल खेलने को लेकर छात्रों के दो गुटों में बेल्ट और लात-घूंसे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक छात्र बेहोश हो गया। जबकि अन्य छात्र मौके से फरार हो गए।
थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मारूपुर पुट्टा निवासी शहवान स्थानीय सीडी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। छात्र के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब दोपहर बारह बजे कॉलेज के मैदान में कुछ छात्रों से वॉलीबाल खेलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसे शरारती छात्रों ने लात- घूंसों और बेल्टों से बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। छात्र को बेहोश अवस्था देख अन्य छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे, और उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंचकर फरार आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।