फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बढाई बिजली दरे वापिस लेने की मांग को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

बढाई बिजली दरे वापिस लेने की मांग को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बढाई बिजली दरे वापिस लेने की मांग को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन
बिजली दरों की वृद्धि का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। सपाइयों ने सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस लेने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम जगतराज को सौंपा।
सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, वहां आयोजित बैठक में सबसे पहले पार्टी के नवनिर्वाचित चेयरमैनों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली के दामों में की गई 63 प्रतिशत वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर हल्दौर के सपा नेता नत्थू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद सपा नेता बढ़ाई गई बिजली दरों के विरोध में नारेबाजी करके हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम जगतराज को दो ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव खत्म होते ही बिजली की दरों में 63 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। सरकार का यह फैसला गरीब जनता के साथ खिलवाड़ है। निकाय चुनाव के समय बिजली की दरे बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार ने छिपा कर रखा। वैसे ही नोटबंदी और जीएसटी के कुपरिणामों से भारी महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार ने किसानों और ग्रामीणों के साथ बड़ा अन्याय किया है। ज्ञापन में बढ़ाई बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को दिए दूसरे ज्ञापन में सपा के वरिष्ठ नेता और नजीबाबाद के चेयरमैन पति मौअज्जम खां के साथ निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी करने की सपा निंदा की गई। कहा कि यदि भविष्य में किसी नेता के साथ ऐसी घटना हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व विधायक रुचि वीरा, नईमुलहसन, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, शमशाद अंसारी, मौअज्जम खां, अरशद अंसारी, अखलाक पप्पू, हाजी फैसल, दारा सिंह, डॉ. लाखन सिंह पाल, कमरूल इस्लाम, अशोक पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed