{"_id":"5a19ba1c4f1c1bb6678bdfbb","slug":"11511635484-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ मतगणना निष्पक्षता से करांऐ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ मतगणना निष्पक्षता से करांऐ
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम , तहसीलदार रखेंगे निगरानी
बिजनौर। निकाय चुनाव में लगे आरओ व एआरओ को विकास भवन में मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया । निकाय चुनाव की मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम व तहसीलदार मतगणना की निगरानी रखेंगे। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 26 नवंबर रविवार को विवेक कालेज में है।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने आरओ व एआरओ को चुनाव आयोग के मतगणना के बारे में जारी निर्देशों की जानकारी दी। मतपेटी खुलने से लेकर मतपत्रों के काउंटिंग के बारे में विस्तार से बताया। सीडीओ ने मतपत्र निरस्त करने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि मतपत्रों को निरस्त करने में सावधानी बरतें। आरओ व एआरओ आवंटित टेबल का लगातार भ्रमण करते रहें। निकाय चुनाव की मतगणना में 72 आरओ व 90 एआरओ लगे हैं। मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा रहेगी। निर्भिक होकर मतगणना करें। तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार मतगणना पर पूरी निगाह रखेंगे। प्रशिक्षण में आरओ व एआरओ ने मतगणना संबंधी शंकाओं का समाधान किया। सीडीओ के अनुसार मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 26 नवंबर को प्रात: 10 बजे से विवेक कालेज में दो पालियों में होगा। कर्मचारियों को ड्यूटी पत्रों का वितरण कर दिया गया है।