{"_id":"59c7fc884f1c1b9a688b65e0","slug":"11506278536-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुरी में पलटा यात्रियों से भरा मैजिक, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुरी में पलटा यात्रियों से भरा मैजिक, कई घायल
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक पलटने से 10 यात्री घायल
नांगलसोती। नांगल निवासी चालक साजिद 10-12 यात्रियों को लेकर नजीबाबाद से नांगल जा रहा था। गांव सैदपुरी के निकट अचानक तेज रफ्तार मैजिक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने मैजिक वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जीतपुर निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल और नांगल निवासी 47 वर्षीय कपिल कुमार को उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। अन्य घायलों में नांगल निवासी सोनू, गिरवर, मुन्नू, छोटी, राकेश और अन्य घायलों ने नांगल और मंडावली में प्राइवेट उपचार कराया।