फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, भिन्नाकर भागे कई कांग्रेसी

फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, भिन्नाकर भागे कई कांग्रेसी

Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, भिन्नाकर भागे कई कांग्रेसी
फोटो खिंचवाने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी
विज्ञापन

फोटो 1 व 2
सीएमओ दफ्तर पर गरजे कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी व प्रदर्शन
कार्यालय से बाहर बुलाकर मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ आफिस में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को दफ्तर से बाहर बुलाया और छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस बीच कार्यकर्ताओं के बीच फोटो खिंचवाने को लेकर नोकझोंक हुई। इस पर भिन्नाकर कई कार्यकर्ता बड़बड़ाते हुए वहां से चले गए।
मंगलवार की दोपहर कमेटी जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिला चिकित्सालय व सीएचसी अमरोहा में चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने, बाहर से मरीजों को दवाई लिखने व समय से अस्पताल न आने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चिकित्सक मरीजों से अभद्र व्यवहार करते हैं। टेस्टिंग की अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को समय से 102 व 108 एंबुलेंस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के हंगामे को देखते हुए स्टाफ में खलबली मच गई। सीएमओ डा.एसके जैन को दफ्तर से बाहर आकर ज्ञापन लेने की बात कही। इस पर सीएमओ उनके संग कक्ष से बाहर आए। इसके बाद कांग्रेसियों ने उनको ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दरम्यान कुछ कार्यकर्ताओं की फोटो खिंचवाने को लेकर आपस में ही नोकझोंक होने लगी। गुस्साकर कई कार्यकर्ता अपने घरों को चले गए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के अलावा सरदार इंदर सिंह, परवेज सिद्दीकी, निराले मियां अंसारी, सुभाष पोसवाल, खुर्शीद अनवर, साजिद चौधरी, मंसूर, नरेंद्र सिंह, राजीव सिरोही, यासिर अंसारी, इंद्रेश शर्मा, शाहिद सैफी, अमित, असलम मंसूरी, सुमन लता जाटव, हरदेव सिंह, चौ.भूपेंद्र सिंह, सईद खां, इकराम जैदी, इदरीश शाह खां, जहीर आलम, हकीम अफजल अली, डा.सिराजुद्दीन हाशमी, राकेश यादव, फैजउद्दीन सिद्दीकी, हम्माद सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed