{"_id":"59b58a564f1c1bf17f8b5a9d","slug":"11505069654-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिनी अवस्थी के गीतों पर जमकर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिनी अवस्थी के गीतों पर जमकर झूमे श्रोता
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पहुंची मालिनी अवस्थी
फोटो
बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी में एक शाम मालिनी अवस्थी के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्रोता देर रात तक मालिनी अवस्थी की सुरीली आवाज में गीत सुनते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जगतराज व एसपी अतुल शर्मा, भाजपा नेता हेमेंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर किया। मालिनी अवस्थी ने कार्यक्रम की शुरुआत उड़ी जा रे गीत से कही। उन्होंने नई नवेली दुल्हन के स्वागत में गाया जाने वाला बनीरा बुलाए बन्नी नहीं आए चली आओ बन्नी ने अटरिया सूनी पड़ी गीत गाया। गीत गाते हुए मालिनी अवस्थी ने नृत्य भी किया। उन्होंने प्रसिद्ध अवध गीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे को गाकर खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने हिंदी गीत जादूगर सईयां छोड़ो मोरी बईयां हो गई आधी रात अब घर जाने दो गीत भी गाया। उन्होंने एसपी अतुल शर्मा की पत्नी के निवेदन पर मो को कहां ढूंढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास हूं मैं तो तेरे पास ही हूं भी गाया। कार्यक्रम संयोजक सत्यवीर त्यागी, ईओ इंद्रपाल सिंह रहे। डीएम जगतराज ने बताया कि 1999 में वे बनारस के एडीएम तथा मालिनी अवस्थी के पति अवनीश अवस्थी डीएम रहे हैं। मालिनी अवस्थी ने अपने कार्यक्रमों की शुरूआत बनारस से ही की थी। मालिनी अवस्थी को यश भारती व पदमश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। डा.बीरबल सिंह, ईओ इंद्रपाल सिंह, मुनीश त्यागी, जुल्फिकार बेग, अतुल गुप्ता, रजनीश, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।