{"_id":"598f55594f1c1b51368b4b04","slug":"11502565721-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक फिटनेस और लिखित परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक फिटनेस और लिखित परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। फिजिकल फिटनेस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए।
शनिवार को एमडीएस इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह के निर्देशन में हुई चयन प्रक्रिया में 140 विद्यार्थी शामिल हुए। एनसीसी अधिकारी कैप्टन अनुपम माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को एनसीसी की गरिमा, नियमावली, उद्देश्य और कैडेट्स के दायित्व से अवगत कराया।
30 यूपी बटालियन बिजनौर से आए सूबेदार बलकार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने प्रतिभागी 140 विद्यार्थियों की फिजिकल फिटनेस परखी। जिसमें 80 विद्यार्थियों का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया। कैप्टन अनुपम माहेश्वरी की देखरेख में लिखित परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर 60 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन किया जाएगा।