{"_id":"598cabd34f1c1b1a308b46df","slug":"11502391251-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर की सरकारी नौकरी व रोजगार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर की सरकारी नौकरी व रोजगार की मांग
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिव्यांगों को सरकारी नौकरी देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के कार्यकर्ता ने टाउनहाल से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मदन सिंह को सौंपा।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने टाउन हाल में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने मुख्यमंत्री से विकलांगों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने, गैस कनेक्शन फ्री देने, आवास देने, शिक्षित विकलांगों को सरकारी नौकरी व रोजगार देने, विकलांग कोटा बढ़ाकर दस प्रतिशत करने, उचित दर की दुकान आवंटित करने, आदि मांग की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएम जगतराज दिव्यांगों को पूरा सम्मान देते है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में हरपाल सिंह, धर्मेंद्र, विजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रूपचंद्र, समीर, मोहम्मद साजिद, सरफराज, गंगाराम, महेंद्र सिंह, अजय आदि मौजूद रहे।