{"_id":"5978fd584f1c1ba4608b4681","slug":"11501101400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहस से गुस्साई महिला, पति के वकील को जड़ा झापड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहस से गुस्साई महिला, पति के वकील को जड़ा झापड़
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
वकीलों के बीच हुई जिरह से गुस्साई महिला ने पति के वकील को तमाचा जड़ दिया। घटना को देखकर हर कोई अवाक रह गया। वहीं, महिला वकील को थप्पड़ जड़कर रफूचक्कर हो गई। वकीलों ने घटना का विरोध जताया। साथ ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का अपने पति से मुकदमा चल रहा है। दोनों ही पक्ष के वकीलों में बुधवार को बहस होनी थी। बताते हैं कि जब दूसरे पक्ष के वकील ने बहस शुरू की तो महिला नाराज हो गई। उसने आपा खोते हुए पति पक्ष के अधिवक्ता को तमाचा मार दिया। वहीं, महिला वकील को थप्पड़ जड़ने के बाद कचहरी से चली गई। पीड़ित अधिवक्ता के साथियों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वह भारी संख्या में कचहरी परिसर में जमा हुए। उन्होंने घटना का विरोध जताते हुए आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।